छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा की टक्कर से बाईक सवार की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा , 08-08-2023 3:46:18 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा की टक्कर से बाईक सवार की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 07 अगस्त 2023 - कोरबा में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली। यहां तेज रफ्तार हाइवा और बाइक के बीच हुए जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गयी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर बहाल कराया गया। वही मृतक की पहचान नही हो सकी हैं, पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही हैं। सड़क दुर्घटना का ये मामला उरगा थाना क्षेत्र का हैं। 

बताया जा रहा हैं कि आज दोपहर बालकों से राखड़ लेकर जा रही तेज रफ्तार हाइवा बरपाली के पास पहुंची थी इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को हाइवा के चालक ने चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुरी तरह से घायल घायल होकर दूर जा गिरा। जब तक लोग घायल को अस्पताल ले जाते इतनी देर में उसकी मौत हो गयी।

बताया जा रहा हैं कि एक्सीडेंट करने वाला हाइवा का चालक नशे की हालत में था, जो कि बालकों से हाइवा में राखड़ लोड कर मड़वारानी में अनलोड कर वापस लौट रहा था। गाड़ी की रफ्तार भी काफी तेज होने की बात सामने आ रही हैं। जिसके कारण ये हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया हैं। शव को पुलिस ने पीएम के लिए मेडिकल काॅलेज भिजवा दिया हैं। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई मेें मृतक की शिनाख्त नही हो सकी हैं। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल

छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल

जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH