पत्नी ने दी पति के प्रेमिका के हत्या की सुपारी , लाश ठिकाने लगाने में पति ने भी की मदद

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने दी पति के प्रेमिका के हत्या की सुपारी , लाश ठिकाने लगाने में पति ने भी की मदद
गाजियाबाद 06 अगस्त 2023 - गाजियाबाद के मुरादनगर में 03 अगस्त को हिंडन नदी के किनारे मिले युवती के गोली लगे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती रागिनी के प्रॉपर्टी डीलर से संबंध थे। यह बात प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को पसंद नहीं थी। इसलिए पत्नी ने ही अपने भाई के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी और हत्या कराकर रागिनी के शव को हिंडन के किनारे फेंक दिया था। इस मामले में पिस्टल मुहैया कराने वाले युवक समेत दो लोग फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि शव की पहचान रागिनी निवासी कृष्णा वाटिका, रघुनाथपुर, नोएडा के रूप में हुई थी। रागिनी प्रॉपर्टी डीलर बंटी निवासी अपना घर कॉलोनी, थाना कोतवाली हापुड़ के यहां नोएडा स्थित उसके कार्यालय में डेढ़ साल से नौकरी करती थी। रागिनी का प्रॉपर्टी डीलर से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह उसकी पत्नी बनकर रहना चाहती थी। बंटी रागिनी की मौज-मस्ती का पूरा खर्च भी उठा रहा था।

यह बात बंटी की पत्नी राखी को पता चल गई थी। पहले उसने अपने पति और रागिनी को समझाकर अलग होने के लिए कहा, लेकिन दोनों नहीं मान रहे थे। इसी कारण राखी ने अपने भाई अमित निवासी रावली कलां मुरादनगर, जो अपने जीजा के पास रहता है, के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अमित ने अपने दोस्त करण और अंकुर निवासी सोटा वाली, हापुड़ के साथ मिलकर वैन्यू कार में रागिनी का नोएडा से अपहरण कर लिया। करण और अंकुर ने पिस्टल से एक गोली रागिनी के सिर और सीने में मारी। 

उसकी मौत होने के बाद हिंडन नदी के किनारे फेंक दिया। अब बंटी, उसके साले अमित, पत्नी राखी गोली मारने वाले करण और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो कारतूस बरामद किए हैं। बंटी पर आरोप है कि उसको तीन अगस्त को ही रागिनी की हत्या का पता चल गया था। उसने ही रागिनी के शव को ठिकाने लगाने में आरोपियों की मदद की और आरोपियों को पनाह भी दी। डीसीपी ने बताया कि मामले में अभी सुमित और रामू फरार हैं, उन्होंने अमित को पिस्टल मुहैया कराई थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH