बड़ा रेल हादसा , हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगी पटरी से उतरी , 15 यात्रियों की मौत , 100 से अधिक घायल

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा रेल हादसा , हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगी पटरी से उतरी , 15 यात्रियों की मौत , 100 से अधिक घायल
इस्लामाबाद 06 अगस्त 2023 - पाकिस्तान के शहजादपुर और नवाबशाह के बीच रविवार (6 अगस्त) को भीषण ट्रेन हादसा हो गया. इस रेल हादसे में हजारा एक्सप्रेस की लगभग 10 बोगियां पटरी से उतर गई. हादसे में कुल 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची से पंजाब जा रही थी, जब यह दुर्घटना का शिकार हो गई।

पाकिस्तान रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को नवाबशाह में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास हजारा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं,  जिससे 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. हादसे को लेकर अधिकारियों का कहना है कि पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है. डॉन न्यूज टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी।

लाहौर में मीडिया से बात करते हुए रेलवे और विमानन मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने कहा कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि रिपोर्टों से पता चलता है कि 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. यह हादसा बेहद ही दुखद है. फिलहाल प्रभावित लोगों की जान बचानी प्राथमिकता है. इसके बाद घटना की जांच की जाएगी।

इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने नवाबशाह के डिप्टी कमिश्नर को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में रेल हादसों में तेजी आई है. बीते एक दशक में पाकिस्तान में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं. 

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH