छत्तीसगढ़ - नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर , इन 5500 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर , इन 5500 पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग 04 अगस्त 2023 - नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। दरअसल छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार अलग अलग जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में दुर्ग जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी में 5500 से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इस पूरे संबंध में उप संचालक रोजगार आर.के. कुर्रे ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेला 10 अगस्‍त की सुबह 10:30 से भिलाई के लाईवलीहुड कालेज में आयोजित होगा।

रोजगार मेला में नीड्स मैनपावर सपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड 5500 से अधिक पदों पर नियुक्ति करेगी जिसमें लाइन आपरेटर के 1000 पद , क्वालिटी चेकिंग आपरेटर के 500 पद , इलेक्ट्रिशियन व टेक्निशियन के 2000 पद एवं रोबो आपरेटर व इलेक्ट्रिशियन के 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्‍तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ रोजगार मेला में आएं।

आवेदक भिलाई के सेक्टर-6 में स्थित लाईवलीहुड कालेज में 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पद , योग्यता , आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH