जांच के बाद थाने लौट रहे सब इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा की गोली मार कर हत्या , पूरे शहर में नाकेबंदी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांच के बाद थाने लौट रहे सब इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा की गोली मार कर हत्या , पूरे शहर में नाकेबंदी
फिरोजाबाद 04 अगस्त 2023 - फिरोजाबाद जिले में एक सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. दरोगा एक चौकी के प्रभारी थे और दहेज के मामले में जांच के लिए एक गांव गए थे. वहां से लौटते वक्त जंगली इलाके में हमलावरों ने गोली चला दी. घटना में दारोगा मौके पर गिर गए. बाद में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है. उन पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा (55) फिरोजाबाद जिले के थाना अरांव में पोस्टेड थे. घटना के वक्त वो इलाके में ड्यूटी पर थे. इसी दौरान मिश्रा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. ये गोली उनके सीने में लगी. दरोगा को गंभीर हालात में सरकारी अस्पताल लाया गया है, जहां दारोगा की मौत हो गई है. ट्रॉमा सेंटर में भारी फोर्स की तैनाती है. पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दरोगा दिनेश मिश्रा एक जांच के सिलसिले में पास के गांव गए थे. वहां से लौटते समय उनको नजदीक से गोली मार दी गई. मिश्रा मूल रूप से कन्नौज जिले के सदाहतपुर के निवासी हैं।

डॉक्टरों का कहना था कि दारोगा दिनेश चंद्र मिश्रा को बचाने की कोशिश की गई. यहां तक कि सीपीआर भी दिया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी. दारोगा को बचाने के लिए विभाग ने ब्लड की व्यवस्था भी कर रखी थी।

एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH