दो महिलाओं ने हनीट्रैप को बनाया धंधा , रिटायरमेंट हो चुके अधेड़ों को फंसा कर करते थे ,,

उत्तर प्रदेश , 26-08-2020 1:30:52 AM
Anil Tamboli
दो महिलाओं ने हनीट्रैप को बनाया धंधा , रिटायरमेंट हो चुके अधेड़ों को फंसा कर करते थे ,,
मेरठ 25 अगस्त 2020 - उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में परतापुर पुलिस ने युवतियों के एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो अधेड़ व्यक्तियों को हनीट्रैप में फंसाकर उनके खिलाफ दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराती थीं। इसके बाद आरोपियों से मोटी रकम वसूलकर उनके साथ समझौता कर लेती थीं। पुलिस ने पिछले दिनों एक टीचर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

12 अगस्त को मोदीनगर की गोविंदपुरी निवासी तनु शर्मा नाम की युवती ने मोदीपुरम के रहने वाले अधेड़ टीचर ध्यानचंद पर खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि पहले से परिचित ध्यानचंद ने उसे नर्सिंग का कोर्स कराने का झांसा देकर मिलने के लिए परतापुर स्थित कसाना गेस्ट हाउस में बुलाया। इसके बाद शिक्षक ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस जांच में ही जुटी थी कि पीड़िता के साथ थाने पहुंची एक महिला ने खुद को महिला आयोग की अधिकारी बताते हुए थाने में हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी आनन-फानन में आरोपी टीचर ध्यानचंद को जेल भेज दिया था।

इतना ही नहीं सोमवार को तथाकथित पीड़िता तनु शर्मा अपने साथ संगीता नाम की महिला को लेकर परतापुर थाने जा पहुंची। तनु ने केस की जांच कर रहे धर्मवीर नाम के दरोगा पर आरोपी ध्यानचंद के पक्ष में मुकदमे में एफआर लगाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसे लेकर उसकी पुलिस के साथ बहस हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने में बैठा लिया।

परतापुर थाने के इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने बताया कि तनु और संगीता से पूछताछ की गई तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। जानकारी मिली कि दोनों महिलाएं अब तक कई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर अपना शिकार बना चुकी हैं। इस गिरोह की सरगना हापुड़ के गढ़ी मोहल्ला निवासी संगीता है। इसके पास तनु जैसी कई लड़कियों की फौज है। इन लड़कियों के माध्यम से संगीता बुजुर्ग और नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना शिकार बनाती रही है। लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाकर बाद में समझौते के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलना इन महिलाओं का पेशा है। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, जेल भेजे गए ध्यानचंद की रिहाई के लिए 169 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई है।
दो महिलाओं ने हनीट्रैप को बनाया धंधा , रिटायरमेंट हो चुके अधेड़ों को फंसा कर करते थे ,,

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH