हैवान पति ने रात में गर्भवती पत्नी से कर दी ऐसी डिमांड जिसे पूरा कर पाना पत्नी के लिए था नामुमकिन

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हैवान पति ने रात में गर्भवती पत्नी से कर दी ऐसी डिमांड जिसे पूरा कर पाना पत्नी के लिए था नामुमकिन
आगरा 03 अगस्त 2023 - उत्तर प्रदेश के आगरा में जूता कारीगर ने गर्भवती पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी के घर से पत्नी का शव बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रेम-विवाह के बाद अब प्रवीन पत्नी के घरवालों से एक प्लॉट मांग रहा था। मंगलवार रात को इसी बात पर हुए झगड़े के बाद सोई पत्नी का पहले गला दबाया, फिर चाकू से काटकर हत्या कर दी। 

शाहगंज थाने में बुधवार तड़के चार बजे SI ज्ञानेश्वर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान जूता कारीगर प्रवीन थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है। यह सुनकर पुलिस ने प्रवीन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस प्रकाश नगर में आरोपी के घर पहुंची। ससुराली नहीं मिले। कमरे में पत्नी नैना का शव पड़ा हुआ था। उसका गला कटा हुआ था। वारदात की जानकारी पर नैना की मां निखलेश सहित अन्य परिजन आ गए।

मृतका की मां निखलेश ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले पढ़ाई के दौरान एक सहेली के माध्यम से बेटी नैना की दोस्ती प्रवीन से हुई थी। दोनों मिलने लगे। इस बारे में घरवालों को पता नहीं था। 10 महीने पहले दोनों ने प्रेम-विवाह कर लिया। इस पर थाने में शिकायत की। बाद में बेटी की खुशी की खातिर दोनों का रिश्ता स्वीकार कर लिया। एक महीने बाद पूरे विधिविधान से शादी करा दी। दामाद को बाइक और अन्य सामान भी दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवीन से वारदात के संबंध में पूछताछ की गई। वह पूरी तरह से सच नहीं बोल रहा था। यही बताया कि झगड़े के दौरान गुस्से में जान ले ली। पहले उसका गला दबाया। वह गिर पड़ी। उसे लग रहा था कि पत्नी बच जाएगी। पुलिस से शिकायत कर देगी। इसलिए किचन में चाकू लेकर पत्नी के गले पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH