छत्तीसगढ़ - माँ और भाई को जान से मारने की धमकी देकर पिता ने किया बेटी के साथ रेप , हुआ गिरफ्तार

कोरबा , 02-08-2023 7:40:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - माँ और भाई को जान से मारने की धमकी देकर पिता ने किया बेटी के साथ रेप , हुआ गिरफ्तार
कोरबा 02 जुलाई 2023 - कोरबा जिले में पिता व पुत्री के रिश्ते के तार- तार कर देने का मामला सामने आया है। 11 साल की सौतेली बेटी के साथ ही पिता ने दुष्कर्म किया और मां व भाई को जान की धमकी दी। जानकारी मिलने पर पीडिता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी बच्ची के पिता का निधन पांच साल पहले हो गया था। उसकी मां मजदूरी करके अपने दो- पुत्र व दो पुत्री का भरण-पोषण कर रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक मिस्ड काल आया। इसके जरिए महिला की जान-पहचान एक व्यक्ति से हुई।

लगातार बातचीत होने पर रिश्ता बढ़ गया और दोनों की मुलाकातें भी होने लगीं। व्यक्ति की भी अपनी पत्नी की मौत व चार बच्चे होने की जानकारी महिला को दी। इसके बाद दोनों ने आपस में शादी कर ली और अपने बच्चों को लेकर साथ रहने लगे। महिला घरों में झाड़ू-पोंछा करने लगी और पति टेंट हाउस में काम करने लगा। शादी के बाद सौतेले पिता की गंदी नजर महिला की 11 साल की बेटी पर भी जा टिकी थी।

उसने कुछ माह पहले भी दुष्कर्म का करने का प्रयास किया, पर नाबालिग के विरोध के कारण कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद से वह लगातार बच्ची को उसके मां और भाई को जान से मारने की धमकी देकर डराने लगा था। सोमवार 31 जुलाई की रात मां और बाकी बच्चों के सो जाने के बाद आरोपित ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताई।

पीड़िता को लेकर मां मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दबिश देकर आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH