छत्तीसगढ़ - संतान सुख की चाह में पत्नी की गई जान , पति की हालत नाजुक , जाने क्या है मामला

कोरबा , 01-08-2023 12:53:18 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संतान सुख की चाह में पत्नी की गई जान , पति की हालत नाजुक , जाने क्या है मामला
कोरबा 31 जुलाई 2023 - कोरबा जिले में तांत्रिक के चक्कर में एक दंपति की जान पर बन आयी। घटना में पत्नी की जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी, वही पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि बच्चें की चाह में दंपति तांत्रिक के झांसे में आ गये थे। तांत्रिक द्वारा दिये गये जड़ी-बूटी का सेवन करते ही दंपति की हालत घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बिगड़ने लगी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया, वही पति की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक उरगा थाना के बरबसपुर में रामाधार पटेल का परिवार निवास करता हैं। रामाधार पटेल की तीन साल पहले सुनीता पटेल से शादी हुई थी। नवदंपति को विवाह के तीन साल बाद भी संतान नही हो पा रहा था। दंपति ने संतान प्राप्ति के लिए पहले तो उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिससे हताश होकर नवदंपती ने झाड़-फूंक का सहारा लेना बेहतर समझा। बताया जा रहा हैं कि सुनीता की बड़ी बहन सीतामढ़ी में रहती है। शनिवार की सुबह रामाधार और उसकी पत्नी सीतामढ़ी में रहने वाली सुनीता की बहन के घर जाने के नाम पर निकले थे।

यहां से रामाधार अपने ससुर फुल सिंह और पत्नी सुनीता के साथ दर्री स्थित तांत्रिक के घर चला गया। तांत्रिक करीब एक घंटे तक झाड़-फूक करने के बाद जड़ी बुटी खाने के लिए दिया गया। जड़ी बुटी के सेवन करने के बाद दंपति वापस घर लौटने के लिए रवाना हो गये। लेकिन रास्ते में ही सुनीता की हालत बिगड़ने लगी। वहीं उसके पति रामाधार को भी उल्टी शुरू हो गयी। रास्ते में ही दंपति के अचानक तबियत बिगड़ने पर दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान नवविवाहिता ने दम तोड़ दिया, वही उसके पति की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

कोतवाली पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। वही बताया जा रहा हैं कि नवविवाहिता की मौत की खबर के बाद से ही तांत्रिक फरार हैं, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH