छत्तीसगढ़ - शादी में दूल्हे के जूता छिपाने का रस्म पर लगा प्रतिबंध , जूता छिपाने पर लग सकता है जुर्माना

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी में दूल्हे के जूता छिपाने का रस्म पर लगा प्रतिबंध , जूता छिपाने पर लग सकता है जुर्माना
दुर्ग 31 जुलाई 2023 - साहू समाज द्वारा बर्थडे पर केक काटने , शादी से पहले प्री वेडिंग शूट करवाने सहित अन्य कई चीजों पर बैन लगा दिया था। वहीं अब साहू समाज ने एक और बड़ा फरमान जारी किया है। इसके अनुसार अब शादी में जूता छिपाना और संग छुड़ाने में पैसा लेने के रस्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों का कहना है कि, इन सब चीजों पर बैन लगाने से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

दरअसल, कल जिला साहू संघ दुर्ग की वार्षिक आमसभा साहू सदन केलाबाड़ी में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज ने शादी में जूता छिपाना और संग छुड़ाने में पैसा लेने के रस्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। आमसभा में साथ ही समाज में मृत्यु भोज के दौरान कलेवा की जगह सादा भोजन ही परोसने के नए नियम का कड़ाई से पालन करवाने का फैसला भी लिया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आमसभा में कहा कि समाज दान करे और आय को बढ़ाए , व्यय को कम करे। समाज में जो नियमावाली बनी है, उस पर अमल कर एकरूपता लाएं।

साहू समाज के जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में हर सदस्य का योगदान बेहद जरूरी है। जागेश्वर साहू ने कहा कि नशामुक्ति के लिए समाज को अभियान चलाना है। युवा नशे से दूर रहें। 

साहू समाज की आमसभा में पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू , मंडी अध्यक्ष अश्विनी साहू , सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू , प्रदेश महामंत्री लखन साहू , सलाहकार भीखम साहू , रागिनी साहू , उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू , दिव्या कलिहारी , अनिल साहू , राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH