छत्तीसगढ़ - युवक की हत्या कर लाश को जलाने का प्रयास , पुलिस ने की अधजली लाश बरामद

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवक की हत्या कर लाश को जलाने का प्रयास , पुलिस ने की अधजली लाश बरामद
दुर्ग 30 जुलाई 2023 - दुर्ग जिले के इंडस्ट्रियल एरिया रसमड़ा क्षेत्र में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई. रसमड़ा के पास गनियारी गांव के तालाब में स्थित सत बहनिया मंदिर के पास हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया था, लेकिन शव पूरी तरह जल नहीं पाया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, दुर्ग रसमड़ा के पास गनियारी गांव के तालाब में एक अधजली लाश को कुछ ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद गांव भर में यह चर्चा का विषय हो गया कि आखिर यह शव किसका है ? इसकी सूचना लोगों ने पुलगांव पुलिस दी।

मौके पर डायल 112 और अंजोरा चौकी की पुलिस पहुंची, जिसको देखने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि, शव को जलाने की कोशिश की गई पहले तो मृतक के साथ जमकर मारपीट की गई फिर कुछ हथियारों से उसके ऊपर वार किए गए. जब इतने से भी हत्यारों का मन नहीं माना तो उन्होंने हत्या करने के बाद शव की पहचान छुपाने के लिए शव के चहेरे पर कपड़े और लकड़ी रखकर जलाने का प्रयास किया।

बता दें कि, पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तब भी शव में आग सुलग रही थी, जिसे बुझाया गया. फिलहाल मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी मौजूद है. पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब आखिर किस हथियार से मृतक की हत्या की गई है, मृतक कौन है ? मृतक को किस पदार्थ से जलाया गया है? इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पायेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH