छत्तीसगढ़ - गाँव मे बाढ़ , घरों में कैद हुए लोग , समय पर ईलाज नही मिलने से महिला की मौत

बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गाँव मे बाढ़ , घरों में कैद हुए लोग , समय पर ईलाज नही मिलने से महिला की मौत
बीजापुर 30 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मानसून आने के बाद से ही लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं. इस बाढ़ ने उसूर ब्लॉक के अंतिम छोर पर पामेड़ के पास बसे धर्मारम गांव को भी अपनी चपेट में ले लिया है. धर्मारम गांव में सरपंच पारा के 25 घर बाढ़ के पानी में समा गए हैं. घरों के डूबने से ग्रामीण दूसरे जगह पर शरण लिए हुए हैं. वहीं समय पर इलाज नहीं मिलने से गांव की ही एक बुजुर्ग महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई।

ग्राम पंचायत धर्मारम के सचिव केजी राजकुमार ने धर्मारम के सरपंच पारा और पूजारीपारा में बाढ़ का पानी घरों में घुस जाने की जानकारी दी. उन्होंने गांव के 25 मकानों को डूबने से क्षति होने की बात बताई है. धर्मारम गांव में 164 मकान और वहां की जनसंख्या 557 हैं. धर्मारम गांव से लगे चिंतावागु नदी, तालपेरु नदी और छोटा नाला नाम की नदी पड़ती हैं. अभी ये तीनो ही नदी उफान पर है. जिसके चलते धर्मारम गांव तक पहुंच पाना मुश्किल हैं. पानी उतरने के बाद प्रभावित गांव पहुंचा जा सकेगा।

बता दें कि बीजापुर जिले में अब तक 156.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. जिले के बीजापुर तहसील में 205.0 मिली मीटर, भैरमगढ़ तहसील में 130.0 मिलीमीटर, गंगालूर तहसील में 200.0 मिलीमीटर, कुटरू तहसील में 156.7 मिलीमीटर, उसूर तहसील में 147.4 मिलीमीटर और भोपालपट्टनम तहसील में 98.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मानसून के दौरान बीजापुर जिले में 1 जून से अब तक 994.4 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH