टी वी रिपोर्टर की गोली मार कर हत्या , पत्रकार और परिजन बैठे धरने पर , टी आई निलंबित ,,

उत्तर प्रदेश , 25-08-2020 12:40:12 PM
Anil Tamboli
टी वी रिपोर्टर की गोली मार कर हत्या , पत्रकार और परिजन बैठे धरने पर , टी आई निलंबित ,,
बलिया 25 अगस्त 2020 - उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार को टीवी चैनल के पत्रकार रतन कुमार सिंह (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार देर शाम को घटित हुई इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। यह घटना फेफना गांव के प्रधान के घर के नजदीक हुई। वहीं, इस हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया के एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया, 'झगड़े के दौरान पट्टीदारों ने पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।' पत्रकार की हत्या से जिले में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि पत्रकारों के बीच रोष व्याप्त है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। उधर, रतन सिंह की हत्या के बाद पत्रकार इंसाफ के लिए परिवारवालों के साथ धरने पर बैठ गए। यह धरना एनएच 31 पर किया गया। परिवारवालों ने मांग की कि फेफना के थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया जाए। इस दौरान फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय को एसपी देवेंद्र नाथ ने निलंबित कर दिया है।

डीआईजी ने कहा घटना का पत्रकारिता से संबंध नहीं - 

डी आई जी आज़मगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि मौके से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि मृतक एक पत्रकार था लेकिन इस घटना में पत्रकारिता से संबंधित कोई भी बात शामिल नहीं है। यह पूरी तरह से दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के बारे में है।
टी वी रिपोर्टर की गोली मार कर हत्या , पत्रकार और परिजन बैठे धरने पर , टी आई निलंबित ,,

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH