छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या , वारदात के बाद किया यह काम

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या , वारदात के बाद किया यह काम
दुर्ग 28 जुलाई 2022 - छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के लेबर कैंप जामुल निवासी एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात अपनी पत्नी हत्या कर दी। रात में उसने अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बात करते हुए देखा था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। रात में जब सभी लोग सो गए तो वो उठा और देर रात करीब एक बजे कांसे के लोटे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित घर से निकल गया और सुबह खुद ही थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जामुल पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान चमेली बाई साहू (38) के रूप में की गई है। उसकी हत्या के मामले में उसके पति देव कुमार साहू (43) को गिरफ्तार किया गया है। देव कुमार साहू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने 13 साल पहले चमेली से दूसरी शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। चमेली हथखोज की एक पेंट कंपनी में काम करती थी। 

वहीं आरोपित देव कुमार साहू भी एक कंपनी में काम करता था। आरोपित को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी और पुरुष से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। बुधवार की रात को जब देव कुमार घर पर आया तो उसने देखा कि चमेली किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

देव कुमार साहू की मां ने बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद सभी ने एक साथ खाना खाया और सोने के लिए चले गए। आरोपित की बेटी और मां एक कमरे में सोए हुए थे और आरोपित अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में था। रात करीब एक बजे उसने घर में रखे कांसे के लोटे से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अगली सुबह थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित शराब पीने का भी आदी था। घटना के समय भी उसने शराब पी रखी थी। आरोपित ने जब थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी, तब पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। घर से मृतका के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH