CPM नेता की गोली मार कर हत्या , पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

झारखंड , 27-07-2023 8:43:06 AM
Anil Tamboli
CPM नेता की गोली मार कर हत्या , पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
रांची 27 जुलाई 2023 - रांची में नगड़ी थाना क्षेत्र में CPM नेता सुभाष मुंडा की अज्ञात आरोपीयों ने बुधवार शाम दलादली चौक के निकट स्थित ऑफिस में गोली मार कर हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया जमीन कारोबार या पुरानी रंजिश के कारण हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ भी किया और कई एक दुकान में आग लगा दी। 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुभाष मुंडा को गोली मारने के बाद अपराधी आराम से भाग निकलने में सफल रहे। दलादली चौक के आसपास बुधवार को ग्रामीण हाट में बड़ी संख्या आसपास के लोग भी आते है। घटना के बाद लोग इधर-उधर खिसकने लगे। सभी दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन भीड़ के आक्रोश के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। बाद में अतिरिक्त फोर्स को बुलाकर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।

सुभाष मुंडा की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है और ना ही पुलिस इस मामले में  अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

बता दे कि सुभाष मुंडा हटिया और मांडर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है। इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है। इससे पहले अपराधियों ने सुभाष मुंडा के करीबी और चर्चित बिल्डर कमल भूषण की भी हत्या कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में भी कमल भूषण के पुराने दुश्मनों का हाथ हो सकता है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH