छत्तीसगढ़ - रुंगटा प्राइमरी स्कूल में LKG की बच्ची के साथ अश्लील हरकत , आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रुंगटा प्राइमरी स्कूल में LKG की बच्ची के साथ अश्लील हरकत , आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार
दुर्ग  26 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के एक निजी स्कूल रुंगटा प्राइमरी स्कूल में LKG की बच्ची बैड टच की शिकार हो गई। उसने इसकी जानकारी अपने माता- पिता को दी जिसके बाद स्कूल व जामुल थाने में लिखित शिकायत की। स्कूल प्रबंधन ने जांच की लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई। जांच में सफाई कर्मी द्वारा बैड टच किए जाने की शिकायत सही पाई गई। उसके बाद जामुल थाना पुलिस ने आरोपित सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

सफाई कर्मी का नाम सूरज बंजारे बताया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना 20 जुलाई की है। LKG की बच्ची ने अपने अभिभावकों से सफाई कर्मी द्वारा बैड टच की शिकायत की थी। इसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे तथा स्कूल प्रबंधन से इसकी लिखित शिकायत की। बाद में अभिभावकों ने जामुल थाने में भी लिखित शिकायत की। बताया गया कि इस मामले की जांच के लिए रुंगटा स्कूल प्रबंधन ने तीन सदस्यीय टीम बनाई। टीम ने जांच में बच्ची की शिकायत को सही पाया। उसके बाद स्कूल प्रबंधन ने जामुल पुलिस को फोन किया।

जामुल पुलिस ने भी जांच में बैड टच की शिकायत को सही पाया। जामुल पुलिस ने आरोपित सफाई कर्मचारी सूरज बंजारे को धारा 354 (क) तथा पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि शिकायत काफी गंभीर व संवेदनशील थी। इसलिए 21 जुलाई को ही जांच टीम बना दी गई।

जामुल थाना प्रभारी याकूब मेनन ने बताया कि एक पालक ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की थी। स्कूल प्रबंधन व जामुल थाना पुलिस ने जांच में शिकायत को सही पाया। आरोपित सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH