पूर्व विधायक ने न्यायालय से मांगी इच्छामृत्यु , सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

झारखंड , 26-07-2023 1:05:08 AM
Anil Tamboli
पूर्व विधायक ने न्यायालय से मांगी इच्छामृत्यु , सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
रांची 25 जुलाई 2023 - जेल में बंद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह अब जीना नहीं चाहते है उन्होंने अदालत से इच्छामृत्यु की इजाजत देने की गुहार लगाई है। उन्होंने अदालत को दिए गए दरख्वास्त में कहा है कि वह बुरी तरह बीमार हैं। लेकिन, सरकार उनका उचित इलाज नहीं होने देना चाहती। ऐसी स्थिति में वह अपने लिए मौत चाहते हैं। 

बता दे कि संजीव सिंह 60 से 80 के दशक में धनबाद के माफिया किंग कहे जाने वाले सूरजदेव सिंह के पुत्र हैं। उन पर अपने चचेरे भाई और धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का आरोप है। इस मामले में वह पिछले पांच साल से भी ज्यादा वक्त से जेल में बंद हैं।

पिछले 11 जुलाई को वह जेल में कुर्सी से गिरकर जख्मी हो गए थे। उनका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( SNMCH ) में चल रहा है। संजीव सिंह ने अदालत से इच्छामृत्यु की गुहार तो लगाई ही है, उन्होंने मृत्यु के बाद अपने अंगों को दान करने की भी इच्छा जताई है। 

संजीव सिंह के वकील मोहम्मद जावेद ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट में यह अपील दायर की गयी है। बता दें कि सोमवार को संजीव के बेहतर इलाज के लिए सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल भेजे जाने के आवेदन पर अदालत में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने संजीव सिंह की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट सौंपी थी। इस पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH