छत्तीसगढ़ - अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फिर एक हादसा , मजदूर के ऊपर गिरा लोहा , हालत गंभीर

बलौदा बाजार , 25-07-2023 2:24:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फिर एक हादसा , मजदूर के ऊपर गिरा लोहा , हालत गंभीर
बलौदाबाजार 24 जुलाई 2023 - बलौदाबाजार जिले में स्थापित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भारी लापरवाही बरती जा रही है। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, कार्य के दौरान मजदूर के ऊपर सौ फीट की ऊंचाई से लोहा गिरा है, जिससे उसे गंभीर चोंटे आई है। घटना के बाद उसे बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया और वहां से वी.वाय. हॉस्पिटल रायपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी दीपक झा ने बताया कि आज दोपहर में घटना हुई है। मजदूर का नाम कार्तिक ओरंग निवासी वेस्ट बंगाल के ऊपर कार्य के दौरान लोहे की भारी वस्तु गिरी है। मजदूर की स्थिति गंभीर है और उसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। वही इस मामले की जानकारी के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र के अधिकारी जितेन्द्र तंवर से संपर्क किया तो वे घटना की पुष्टि करते हुए घायल मजदूर के रायपुर स्थित वी.वाय हास्पिटल में उपचार होने की बात स्वीकार की। समाचार लिखे जाने तक घायल मजदूर की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि, कुछ दिन पूर्व ही इसी निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में एक मजदूर की मौत हुई थी। उसके बाद हिरमी स्थित प्लांट में 3 मजदूरों की मौत सिलेंडर फटने से हुई थी और आज फिर से यह हादसा हुआ है। ये तीनों हादसे अल्ट्राटेक सीमेंट संयत्र प्रबंधन की घोर लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों के साथ कार्य निष्पादित करने में सुरक्षा के नियमों की खुली अव्हेलना की जा रही है। जिससे यह तो साफ है कि सुरक्षा को लेकर प्लांट में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH