पुलिस का कारनामा , मृत महिला और 6 साल के बच्चे पर दर्ज की रेप और लूट की FIR

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस का कारनामा , मृत महिला और 6 साल के बच्चे पर दर्ज की रेप और लूट की FIR
कानपुर 24 जुलाई 2023 - कानपुर में एक प्रेमी को शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका का यौन शोषण करना भारी पड़ गया. क्योंकि शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ रेप , लूट और मारपीट करने की FIR दर्ज लिखाई. साथ ही उसने प्रेमी मौसी जो की अब इस दुनिया में नहीं है और प्रेमी के मामा के 6 साल के बेटे के खिलाफ भी रेप , लूट और मारपीट की FIR दर्ज कराई है।

दरअसल, पनकी इलाके की रहने वाली लड़की का करण नाम के लड़के से दो साल से प्रेम संबंध था. दोनों को भी शादी की बात हो रही थी, लेकिन किसी बात पर करण ने शादी से इंकार कर दिया था. प्रेमिका ने अब करण और उसके परिवार वालों के खिलाफ अपनी रेप , लूट और मारपीट करने का मामला रावतपुर थाने में दर्ज कराया है।

प्रेमिका के परिजनों का आरोप है कि करण और उसके परिजनों ने बेटी को समझौते के लिए पार्क में बुलाया था, जिसके बाद इन सब लोगों ने उसके साथ मारपीट की साथ ही उसकी सारी अंगूठी और कैश छीन लिया।

प्रेमिका ने अपनी FIR में प्रेमी करण , करण के माता-पिता , मौसी कमला और करण के मामा के बेटे पर भी लूट , रेप और मारपीट की FIR दर्ज कराई है. हैरानी की बात यह है कि करण की मौसी कमला अब इस दुनिया में नहीं है और जिस मामा के बेटे का नाम FIR लिखाई गई है उसकी उम्र 6 साल है. अब इस FIR को लेकर ही सवाल उठने लगे हैं. कहा जा रहा है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के ही केस दर्ज कर लिया।

इस संबंध में करण और उसके परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है. वहीं, इस मामले में एसीपी विकास पांडे का कहना है लड़की की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था. करण की मौसी और मामा के बेटे के नाम FIR से हटा दिए गए हैं. मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH