पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर को लेकर क्या है देश का मूड , टाइम्स नाउ की सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश , 24-07-2023 6:39:30 AM
Anil Tamboli
पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर को लेकर क्या है देश का मूड , टाइम्स नाउ की सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
नोएडा 24 जुलाई 2023 - पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा पहुंची सीमा हैदर को लेकर देश का मूड बदलने लगा है। लोगों के बीच सीमा हैदर को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनने लगी है। पहले हुए सर्वे में सीमा हैदर को भारत में रखे जाने के पक्ष में लोगों का रुझान दिख रहा था। अब स्थिति बदल गई है। लोग अब सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजने की बात कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में यह चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। दरअसल, सीमा हैदर से यूपी ATS , नोएडा पुलिस और IB की ओर से पूछताछ और जांच चल रही है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों की भी नजर पाकिस्तान से भारत आए इस चार बच्चों की मां पर है।

30 वर्षीय पाकिस्तानी महिला के चार बच्चों के साथ बिना वैलिड कागजातों के सीमा पार कर आने के मामले में केस दर्ज हो चुका है। पिछले दिनों यूपी ATS ने सीमा, उसके प्रेमी सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल के साथ तीन दिनों तक पूछताछ की। गुरुवार को यूपी एटीएस ने तीनों को उनके घर पर छोड़ा था। शुक्रवार को दिन भर मीडिया का जमावड़ा सीमा के घर पर लगा रहा। शनिवार को सीमा के तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई। इस मुद्दे की देश के लगभग हर हिस्से में चर्चा हो रही है।

सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जाए या भारत में रखा जाए? इस सवाल पर टाइम्स नाउ का सर्वे हुआ। इस सर्वे में 75 फीसदी लोगों ने कहा कि सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेज दिया जाना चाहिए। उसे देश से बाहर किया जाना चाहिए। केवल 25 फीसदी लोगों ने ही सीमा को भारत में रखे जाने की वकालत की है। सीमा को स्वीकार करो की बात कही गई। सर्वे में दिल्ली , नोएडा , लखनऊ और भोपाल के लोगों की अलग-अलग राय सामने आई।

सर्वे के शुरुआती रुझानों में करीब 63 फीसदी लोगों ने सीमा को भारत में रखने की वकालत की थी। लेकिन, सर्वे में जैसे-जैसे लोगों का आंकड़ा बढ़ता गया। परिणम उलटने लगा। बाद में 75 फीसदी लोग सीमा को भारत में रखे जाने के विरोध में दिखने लगे।

सीमा हैदर ने इससे पहले राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका लगाई है। इसमें उसने खुद और अपने बच्चों को भारत की नागरिकता देने की मांग की है। उसने राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका में एक्टर अक्षय कुमार , आलिया भट्‌ट , गायक अदनान शामी के नाम का जिक्र किया गया है। याचिका में सीमा ने कहा है कि इन लोगों को जब भारत की नागरिकता मिल सकती है तो उसे क्यों नहीं भारत की नागरिकता दी जा सकती है।

दरअसल, अक्षय कुमार के पास कनाडा , आलिया भट्‌ट के पास ब्रिटिश तो पाकिस्तानी गायक अदनान शामी के पास भारत की नागरिकता है। ऐसे में सीमा हैदर ने कहा कि मैं अब भारत की बहू हूं। इस लिहाज से मुझे स्वीकार किया जाए प्यार के अलावा मेरा कोई मकसद नहीं है।

सोर्स - NBT

ताज़ा समाचार

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH