एक ही परिवार के पाँच लोगो ने फाँसी लगा कर की सामूहिक खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी ,,

उत्तर प्रदेश , 24-08-2020 3:52:28 PM
Anil Tamboli
एक ही परिवार के पाँच लोगो ने फाँसी लगा कर की सामूहिक खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी ,,
झांसी 24 अगस्त 2020 - रविवार की सुबह जिले के खरगापुर में एक ही परिवार के पांच लोग संदिग्ध हालात में फांसी पर लटके पाए गए। एक साथ पांच शव लटके पाए जाने पर हड़कंप मच गया। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, मगर कोई भी इस मामले में स्पष्ट कुछ नहीं बता पाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खरगापुर में धरमदास सोनी (63 वर्ष) पत्नी पूना सोनी (55), पुत्र मनोहर सोनी (27 वर्ष), पुत्रवधु सोनम सोनी (25 वर्ष) व 4 वर्षीय सानिद्ध सोनी के साथ रहते थे। धरमदास सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके थे। रविवार की सुबह दूध वाला उनके घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब किवाड़ नहीं खुले तो उसने आसपास में रहने वालों को इसकी सूचना दी। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। खूब दरवाजा खटखटाया गया। आवाजें लगाई गईं। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर गई पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो धरमदास समेत परिवार के अन्य सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। जानकारी लगते ही कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे मौके पर पहुंची। शवों को फंदे से उतारा गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस अफसरों  ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सभी ने कहा कि धरमदास सोनी व उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं है। सभी का व्यवहार भी अच्छा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH