छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाईक सवार एक महिला सहित दो लोगो की मौत
कोरबा , 20-07-2023 8:58:21 PM
कोरबा 20 जुलाई 2023 - कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक के बीच टक्कर होने से बाईक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी और एक अन्य महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी को गंभीर चोट आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज कोरबा रिफर कर दिया गया हैं। पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर लिया है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की हैं।
जानकारी के मुताबिक ग्राम मलदा निवासी अहमद हसन अपनी पत्नी गुलशन बाई और गांव में रहने वाली गनेशीन बाई के साथ ग्राम आमाखोखरा से कटघोरा की ओर बाइक से आ रहा था तीनों मजदूरी का काम करते थे और बाइक से तीनों पर काम पर जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। इसी दौरान चंदनपुर के पास दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक चला रहे अहमद हसन की मौके पर ही मौत हो गयी।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मृतक अहमद हसन की पत्नी गुलशन बाई और गणेशी बाई को 112 की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान गणेशी बाई ने भी दम तोड़ दिया। वही घायल गुलशन बाई का प्राथमिक उपचार के बाद कोरबा मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। इस हादसे की जानकारी के बाद पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया हैं। कटघोरा पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी हैं।
















