पाकिस्तानी प्रेमिका का विवाद सुलझा नही की अब भारत आ गई एक और विदेशी प्रेमिका

झारखंड , 19-07-2023 4:16:14 PM
Anil Tamboli
पाकिस्तानी प्रेमिका का विवाद सुलझा नही की अब भारत आ गई एक और विदेशी प्रेमिका
रांची 19 जुलाई 2023 - पोलैंड की एक महिला इंस्टाग्राम पर झारखंड के एक युवक के साथ चैटिंग करते हुए, उससे इस कदर मोहब्बत कर बैठी कि वह अपनी छह साल की बेटी के साथ सात समंदर पार करके उसके घर पहुंच गई है. महिला का नाम पोलाक बारबरा है, जो इन दिनों हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव में अपने प्रेमी मो. शादाब के घर में रह रही है. बारबरा और शादाब दोनों एक- दूसरे से शादी करना चाहते हैं. बारबरा का अपने पति से तलाक हो चुका है. वह चाहती हैं कि शादाब उससे शादी कर उसके साथ पोलैंड में सेटल हो जाएं.

बारबरा की उम्र 45 वर्ष है जबकि उसका प्रेमी शादाब 35 साल का है. इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती 2021 में हुई थी. चैटिंग करते हुए दोनों एक- दूसरे से मोहब्बत करने लगे. बारबरा ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया. लंबी प्रक्रिया के बाद कुछ दिनों पहले वीजा मिलते ही वह हजारीबाग पहुंची. कुछ रोज होटल में रहने के बाद वह पिछले पांच दिनों से शादाब के गांव में उसके घर में रह रही है. हालांकि, गांव पहुंचते ही उसे गर्मी ने इस कदर परेशान किया कि शादाब को दो एसी लगवाना पड़ा. विदेशी मेहमान के लिए एक नया कलर टीवी भी लगाया गया है.

खास बात यह है कि शादाब की प्रेमिका उसके घर में घरेलू कामकाज में हाथ भी बंटा रही है. वह गाय का गोबर और कचड़ा भी साफ कर रही है. बारबरा को देखने के लिए उसके घर पर रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं. इससे वह परेशान हो उठी है. वह कहती हैं कि हिन्दुस्तान उसे बेहद खूबसूरत देश लगा है. यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं, लेकिन जब लोग दिन भर हमें घेरे रहते हैं तो परेशान हो जा रही हूं. विदेशी महिला के गांव पहुंचने की खबर पाकर हजारीबाग मुख्यालय के डीएसपी राजीव कुमार और इलाके के दारोगा अभिषेक कुमार ने खुटरा पहुंचकर बारबरा से बातचीत की. 

आला अधिकारियों के पहुंचने के बाद बारबरा ने पुलिस अधिकारियों को अपना वीजा दिखाया. बारबरा ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अपने देश लौट जाएंगी. उनकी कोशिश होगी कि शादाब को पोलैंड का वीजा दिलवा सकें. बारबरा वहां नौकरी करती हैं. उनके पास बंगला- गाड़ी सब कुछ है. शादाब ने हार्डवेयर नेटवर्किंग में डिप्लोमा हासिल किया है. उनका कहना है कि वह करियर की तलाश में वह पोलैंड जाना चाहता है. उसकी भी इच्छा है कि बारबरा के साथ उसकी शादी हो जाए।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH