पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर को ATS ने किया गिरफ्तार , ISI एजेंट होने का है शक

उत्तर प्रदेश , 18-07-2023 12:39:52 AM
Anil Tamboli
पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर को ATS ने किया गिरफ्तार , ISI एजेंट होने का है शक
नोएडा 17 जुलाई 2023 - अवैध तरीके से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के खिलाफ पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरु कर दी है। यूपी ATS ने सीमा हैदर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और नोएडा में पूछताछ कर रही है। ATS ने सीमा को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान ATS सीमा से उन लोगों के बारे भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने पाकिस्तान से भारत आने में उसकी मदद की है।

इसके अलावा ATS सीमा-सचिन के बयान भी दर्ज कर सकती है। पिछले कुछ दिनों से सीमा और सचिन की लव स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। कुछ लोग सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने का शक जता रहे थे। इसे देखते हुए नोएडा पुलिस ने एक लेटर लिखकर सीमा हैदर मामले की जांच के लिए स्पेशल एजेंसी से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद यूपी ATS ने छानबीन शुरु कर दी है।

पाकिस्तानी एजेंट होने का शक

पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते नोएडा पहुंचने वाली सीमा हैदर पर ISI का एजेंट होने का शक है। इससे पहले भी पाकिस्‍तानी जासूस होने की आशंका में सीमा को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

ATS ने सीमा के आईडी कार्ड, हाईकमीशन को भेजे हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक IB से मिले इनपुट के अनुसार सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार हैं। वहीं सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सैनिक है। इसके बाद सीमा पर ISI के एजेंट होने का शक और बढ़ गया है। ATS यह भी पता लगाएगी कि इन दुबई से भारत आने तक सीमा की मदद करने वालों में कौन-कौन लोग शामिल थे।

ऐसे भारत पहुंची सीमा हैदर

पाकिस्‍तान की रहने वाली सीमा और ग्रेटर नोएडा के सचिन के बीच ऑनलाइन गेम पबजी खेलते खेलते प्यार हो गया। इस गेमिंग एप पर दोनों ने नंबर एक्‍सचेंज कर लिए। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहद पार कर भारत चली आई। सीमा हैदर पहले पाकिस्तान से दुबई फिर दुबई से नेपाल पहुंची और नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा अपने प्रेमी सचिन के पास आ गई। उसने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा के साथ शादी कर ली है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH