बर्थडे पार्टी से लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

झारखंड , 16-07-2023 10:56:36 PM
Anil Tamboli
बर्थडे पार्टी से लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
रांची 16 जुलाई 2023 - झारखंड की राजधानी रांची में बर्थडे पार्टी से लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। कोकर इलाके की छात्रा के साथ चार लड़कों ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को गिरफ्तार और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। आरोपी छात्रा के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं।

प्राथमिकी में छात्रा ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार शाम वो अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गयी थी। सदर इलाके के रेस्टोरेंट में हुई पार्टी से जब वह लौट रही थी तो चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे। अचानक एक सुनसान जगह पर चारों उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद चारों मौके से फरार हो गये। शुक्रवार देर रात घर लौटने पर छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इसके बाद मां-बाप बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बलात्कार की शिकार नाबालिग छात्रा सभी आरोपियों को पहचानती है और इसी वजह से उन्हें पकड़ने में पुलिस को देर नहीं लगी।

मामला सामने आते ही पुलिस ने शनिवार सुबह दुष्कर्म के दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया और दो को गिरफ्तार किया है। शनिवार को ही रांची सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच करायी गयी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH