देवपहरी जलप्रपात के टापू में फंसे जांजगीर चाम्पा के युवक-युवतियों का डरावना VIDEO आया सामने

कोरबा , 16-07-2023 2:55:15 AM
Anil Tamboli
देवपहरी जलप्रपात के टापू में फंसे जांजगीर चाम्पा के युवक-युवतियों का डरावना VIDEO आया सामने
कोरबा 15 जुलाई 2023 - कोरबा के देवपहरी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां जांजगीर जिला से घूमने आये दो युवक और युवती पानी के तेज बहाव के बीच चट्टान में फंस गये हैं। घटना की जानकारी के बाद कलेक्टर संजीव झा ने तत्काल SDRF की टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू करनें का निर्देश दिया हैं। 

पुलिस और SDRF की टीम पानी का तेज बहाव कम होने का इंतजार कर रहे है, ताकि सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। वहीं तेज बारिश के बाद लगातार बढ़ते जल स्तर को देखते हुए युवक-युवतियां पिकनिक स्पाॅट पर बने झोपड़ीनुमा शेड के छत पर बैठकर मदद का इंतजार कर रहे हैं। वाटर फाॅल में फंसे युवक-युवतियों का विडियों भी सामने आया हैं।

गौतरतल हैं कि बारिश के दिनों में अगले चार महीने के लिए सभी डूबान और वाॅटर फाॅल वाले पिकनिक स्पाॅट पर पर्यटकों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। बावजूद इसके मौसम का लुत्फ उठाने के नाम पर युवा जोखिम लेने से पीछे नही हटते। कुछ ऐसा ही मामला लेमरू थाना के देवपहरी वाटर फॉल में सामने आया हैं। यहां जांजगीर जिला से चार युवक-युवती घूमने पहुंचे थे। चारों लोग बिना किसी जानकारी के वाटर फॉल के दूसरी तरफ जाकर चट्टान तक पहुंच गये। इसी दौरान दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद वाटर फॉल में एकाएक जल स्तर खतरनाक तरीके से बढ़ गया।

पहाड़ी क्षेत्र से तेज गति से पानी का बहाव आता देख चारों युवक-युवती चट्टान के पास बने एक झोपड़ी नुमा शेड के छप पर जान बचाने के लिए चढ़ गये और मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। काफी देर बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद लेमरू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पानी के तेज बहाव के बीच रेस्क्यू कर पाना काफी खतरों भरा था, लिहाजा पुलिस ने SDRF की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया हैं। कोरबा CSP विश्वदीप त्रिपाठी नें बताया कि चारों युवक युवती जांजगीर जिला के रहने वाले हैं। सभी सुरक्षित हैं, SDRF की टीम के पहुंचते ही सभी का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

देखे VIDEO

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH