सात साल के मासूम को दी खौफनाक मौत , जीभ काटकर आंखें निकालीं फिर तेजाब में नहला कर गड्ढे में फेंका

झारखंड , 15-07-2023 6:30:01 AM
Anil Tamboli
सात साल के मासूम को दी खौफनाक मौत , जीभ काटकर आंखें निकालीं फिर तेजाब में नहला कर गड्ढे में फेंका
रांची 15 जुलाई 2023 - झारखंड के गढ़वा जिले में सात साल के मासूम बच्चे को ऐसी दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतारा गया है कि किसी का भी दिल दहल जाए। उसे तेजाब से नहलाया गया, उसकी जीभ काट ली गई, आंखें निकाल ली गईं, उसके सारे दांत तोड़ दिए गए और इसके बाद शव को उसके चाचा के घर के पास ही शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया गया।

वारदात गढ़वा के डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की है। अवधेश साह का सात वर्षीय पुत्र संतन कुमार दो दिन पहले पास की दुकान से मिठाई लेने निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। घर के लोगों ने कई जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार को गांव में स्कूल जा रहे बच्चों ने संतन का शव अवधेश साह के भाई सुरेश सुरेश साह के घर के पीछे शौचालय के लिए खोदे गए गढ्ढे में तैरता हुआ देखा।

बच्चे का शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर वालों को सौंपा गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह वारदात या तो किसी पारिवारिक रंजिश की वजह से अंजाम दी गई है या फिर यह तंत्र-मंत्र का मामला हो सकता है।

 IANS

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH