छत्तीसगढ़ - आनलाइन सट्टा खिला रहे नौ सटोरिये गिरफ्तार , भिलाई, दुर्ग, रायपुर और भोपाल के रहने वाले है आरोपी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आनलाइन सट्टा खिला रहे नौ सटोरिये गिरफ्तार , भिलाई, दुर्ग, रायपुर और भोपाल के रहने वाले है आरोपी
दुर्ग 15 जुलाई 2023 - महाराष्ट्र के नागपुर में आनलाइन सट्टा खिला रहे नौ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में भिलाई दुर्ग के साथ ही रायपुर और भोपाल का भी एक आरोपित शामिल है। वे सभी नागपुर में लंबे समय से आनलाइन सट्टा खिला रहे थे। आरोपितों के खिलाफ पुरानी भिलाई पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि नागपुर के मनकापुर चौक के एक किराये के मकान में रेड्डी अन्ना एप का 565 नंबर ब्रांच का संचालन हो रहा था। पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपित कोहका निवासी सद्दाम पर की गई कार्रवाई के बाद उससे जुड़े लिंक पर नजर रखी जा रही थी। उसी से इस पैनल के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर छापामार कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से नौ आरोपितों साहिल कुरैशी (28) निवासी तकियापारा दुर्ग, आसिम खान (25) निवासी पीएचई आफिस के बगल में में भाठागांव रायपुर, आहिल खान (32) एस बाग स्टेडियम गली नंबर चार भोपाल मध्यप्रदेश, सद्दाम खान (20) निवासी नमनाकला पावर हाउस के पास अंबिकापुर, खिलेंद्र देवांगन (19) निवासी विजय नगर बैंक कालोनी दुर्ग, पंकज वर्मा (31) निवासी आनंदम वर्ल्ड सिटी रायपुर, विभांशु गजभिये (19) निवासी आमापारा गुप्ता नर्सिंग होम के पीछे दुर्ग, साहिल चौरे (19) निवासी शकुंतला स्कूल के पीछे वार्ड 12 दुर्ग और आकाश खोब्रागढ़े (19) निवासी आमापारा राजू किराना स्टोर के पास मोहन नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पैनल का मुखिया पंकज वर्मा है। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। वो सद्दाम और कैंप-1 निवासी दीपक नेपाली के साथ मिलकर पैनल का संचालन कर रहा था। आरोपितों के पास से दो नग लैपटाप, 17 नग मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH