प्रेमी ने प्रेमिका को चार दिनों तक जंगल मे बना कर रखा बंधक , जब ग्रामीणों को हुई जानकारी तब,,,

झारखंड , 15-07-2023 1:19:42 AM
Anil Tamboli
प्रेमी ने प्रेमिका को चार दिनों तक जंगल मे बना कर रखा बंधक , जब ग्रामीणों को हुई जानकारी तब,,,
रामगढ़ 14 जुलाई 2023 - झारखंड के रामगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चार दिनों तक घने जंगल में पेड़ से बांधकर बंधक बनाए रखा. इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने लड़की को मुक्त कराया. इस घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया।

युवक सरहुल मुंडा और युवती रोनी मुंडा दोनों बरकाकाना ओपी क्षेत्र की सांकी पंचायत के जुमरा गांव के रहने वाले हैं. दोनों के बीच लगभग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिन पहले सरहुल किसी बात पर प्रेमिका रोनी से नाराज हो गया. वह अपनी प्रेमिका को घुमाने के नाम पर जंगल की ओर ले गया और वहां बंधक बनाए रखा।

हालांकि, इस दौरान वह भोजन-पानी का इंतजाम करता रहा. इस बीच गांव की एक युवती जंगल में मवेशी चराने गई, तो उसने रोनी मुंडा को पेड़ से बंधा देखा. उसने गांव आकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, तब उसे मुक्त कराया गया. लड़की जब मुक्त होकर घर पहुंची तो उसने पूरी बात बताई. जिसके बाद परिवार के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं, गांव में जब इस बात की चर्चा होने लगी तो इसके लेकर एक पंचायत बैठी. मुखिया और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों परिवारों को बुलाया गया और उनके बीच समझौता करवाया गया. जब दोनों पर शादी के लिए राजी हो गई तो फिर पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराई गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

IANS

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH