आकाशिय बिजली की चपेट में आये 09 लोग , चार महिलाओं की मौत और पाँच लोगो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आकाशिय बिजली की चपेट में आये 09 लोग , चार महिलाओं की मौत और पाँच लोगो की हालत गंभीर
गाजीपुर 14 जुलाई 2023 - यूपी के गाजीपुर जिले में गुरुवार को बारिश के दौरान आसमान से आफत भी बरसी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर शाम बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। झुलसे लोगों का उपचार चल रहा है।

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदेसर निवासी सरिता देवी (48) शाम को खेत से लौट रही थी। अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए वह पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गई। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से झुलस कर सरिता की मौत हो गई।

बरेसर थाना क्षेत्र के मांटा गांव और चकदरिया गांव में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। माटा गांव निवासी रीना राजभर (40) और गीतांजली उर्फ गीता राजभर (45) खेत के तरफ गई थी। मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए वह घर आ रही थी कि तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, चकदरिया गांव निवासी रमिता देवी (40) खेत से घर लौटने के दौरान बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।  सूचना पर पहुंची बरेसर पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं माटा गांव निवासी ज्योति राजभर, अलगू शर्मा, पहाड़पुर तौकीर गांव निवासी शत्रुध्न, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गांव निवासी प्रतिज्ञा पुत्री विनोद और संदीप पुत्र विनोद झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पतालों में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। SDM अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से माटा में दो , भदेसर में एक और चकदरिया में एक महिला की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को नियम के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH