लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस का आया बयान , SSP ने कही यह बात

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस का आया बयान , SSP ने कही यह बात
पटना 13 जुलाई 2023 - बिहार की राजधानी पटना में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। पटना पुलिस की इस कार्रवाई में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की मौत हो गई, जबकि कई बुरी तरह घायल हो गये। 

पटना के डाकबंगला चौराहे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पिटाई से बुरी तरह घायल विजय कुमार सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने इसकी पुष्टि करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सबके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।

पटना में हुए प्रदर्शन पर पटना के SSP राजीव मिश्रा का कहना है कि प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में एक सभा करने की अनुमति दी गई थी। उसमें किसी भी प्रकार का जुलूस और विधानसभा मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद मार्च निकाला गया और जब उसे रोका गया तो नियम तोड़कर मार्च को आगे लेकर जाने का प्रयास किया गया। 

पुलिस पर मिर्ची पाउडर और पत्थर से हमला किया गया। इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए नियम के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विजय सिंह की मौत का कारण नहीं पता, मगर अभी तक की जांच में पता चला है कि उसका लाठी चार्ज से कोई लेना देना नहीं है। मौत का कारण पोस्टमार्टम में पता चलेगा। मामले में 59 लोगों को नामजद किया गया है और अन्य की पहचान की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH