छत्तीसगढ़ - पार्षद ने वार्ड के लोगो को मुफ्त में बांटे 500 किलो टमाटर , हो रही है खूब चर्चा

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पार्षद ने वार्ड के लोगो को मुफ्त में बांटे 500 किलो टमाटर , हो रही है खूब चर्चा
दुर्ग 12 जुलाई 2023 - सब्जियों के दाम में टमाटर इन दिनों आसमान छू रहा है। कहीं 100 तो कहीं 110 रूपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा है। टमाटर बढ़ी कीमतों के बीच कोई झोला भर-भर टमाटर मुफ्त में बांटने लगे, तो आपका हैरान होना लाजिमी है। दुर्ग के भिलाई में एक नेताजी ने ऐसा ही किया। भिलाई के वार्ड नंबर 36 रामनगर नगर के भाजपा पार्षद रिकेश सेन ने अपने वार्ड के लोगों को फ्री में टमाटर बंटवा दिया।

वो भी 1-2 किलो नहीं 500 किलो। रीकेश सेन का कहना है कि टमाटर महंगा हो गया है, उसे देख अपने वार्ड में आज टमाटर बंटवाया है। दरअसल पार्षद रीकेश सेन हमेशा ऐसे ही अंदाज के लिए चर्चाओं में रहते हैं। वो कुछ ना कुछ अलग करते हैं, जिसकी वजह से उनकी चर्चा होती रहती है। ऐसे में जब टमाटर के भाव 100 पर हो गए हैं तो उन्होंने अपने वार्ड पहुंचकर निम्न वर्ग के लोगों में टमाटर बांट दिया।

भाजपा पार्षद ने आज लगभग 500 किलो टमाटर एक किलो का पैकेट बनाकर उनके द्वारा बांटा गया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जिन्हें टमाटर आवश्यक रूप से चाहिए होती है। टमाटर महंगा है इस वजह से उन्होंने यह फैसला लिया ताकि लोगों को टमाटर की चटनी उपलब्ध हो सके, वार्ड पार्षद इससे पहले कोरोना कल के दौरान अण्डे बंटवा चुके है। 

भाजपा पार्षद का टमाटर बांटते वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कोई उन्हें सबसे अमीर नेता, तो कोई दिलदार नेता कह रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH