छत्तीसगढ़ - पति ने मजदूरी कर पत्नी को बनाया शिक्षिका , सरकारी नौकरी लगते ही हो गयी बेवफा

कोरबा , 12-07-2023 6:15:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने मजदूरी कर पत्नी को बनाया शिक्षिका , सरकारी नौकरी लगते ही हो गयी बेवफा
कोरबा 12 जुलाई 2023 - एसडीएम ज्योति मौर्य की पति से बेवफाई जैसा ही मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में सामने आया हैं। यहां मजदूरी करने वाले शख्स ने अपनी शिक्षिका पत्नी पर नौकरी लगने के बाद बेवफाई का गंभीर आरोप लगाया गया हैं। पति का आरोप हैं कि शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को पढ़ाई पूरा कराने के साथ ही उसके शिक्षाकर्मी बनने में काफी दौड़-धूप की, लेकिन सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी ने मजदूर पति को छोड़कर एक दूसरे शख्स के साथ रहने लगी हैं। पीड़ित पति ने DEO को शिकायत कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की हैं। शिक्षिका की बेवफाई का ये मामला बालकों थाना क्षेत्र का हैं। 

जानकारी के मुताबिक बालकों हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाला शांति कुमार कश्यप शिकायत लेकर कलेक्टोरेट में स्थित जिला शिक्षाधिकारी कार्यायल पहुंचा हुआ था। 

अधिकारियों से मुलाकात के बाद शांति कुमार कश्यप ने बताया कि अपनी बेवफा शिक्षिका पत्नी के खिलाफ शिकायत करने पहुंचा हुआ हैं। मीडिया से चर्चा में उसने बताया वह पेशे से बालको में ठेका मजदूरी का काम करता हैं। 06 मई 2011 को उसका विवाह हुआ था, विवाह के बाद उसकी पत्नी ने आगे पढ़ाई कर शिक्षिका बनने की इच्छा जाहिर की थी। जिसे लेकर उसने पत्नी की पढ़ाई पूरी कराने के साथ ही पत्नी को शिक्षाकर्मी बनाने में काफी मेहनत की।

शांति कश्यत ने बताया कि शादी के बाद उसकी दो बेटियां भी हैं। इस बीच शांति कुमार कश्यप की पत्नी का शिक्षाकर्मी वर्ग 3 के पद पर नौकरी लग गयी। नौकरी लगते ही पत्नी ने मजदूर पति से दूरी बनाना शुरू कर दी। पीड़ित पति का आरोप हैं कि पत्नी ने सरकारी नौकरी लगने के बाद उसके साथ बेवफाई कर किसी दूसरे मर्द से संबंध जोड़ लिये। 

इस बात की जानकारी जब पीड़ित शख्स ने अपने सास - ससुर को देना चाहा, तो उल्टे लड़की के माता - पिता ने उसी के खिलाफ भड़का दिया गया इसके बाद से शिक्षिका अपने पति को छोड़ने के साथ ही उसके अंकसूची , जमीन की रजिस्ट्री के कागजात सहित जेवरात लेकर अपने साथ चली गयी हैं। पीड़ित पति का आरोप हैं कि तलाक लिये बगैर ही उसकी पत्नी गैर पुरूष के साथ ना केवल रह रही हैं, बल्कि हाल ही में उसने तीसरे बच्चें को जन्म दिया हैं।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH