विवाहिता बहन को पुराने प्रेमी के हाथों ब्लैकमेल होते नही देख पाए दो भाई और कर दिया यह कांड

झारखंड , 12-07-2023 3:05:35 AM
Anil Tamboli
विवाहिता बहन को पुराने प्रेमी के हाथों ब्लैकमेल होते नही देख पाए दो भाई और कर दिया यह कांड
रांची 11 जुलाई 2023 - झारखंड के पलामू में एक महिला एवं उसके दो भाइयों ने मिलकर एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया। महिला का कहना है कि युवक विवाह पूर्व संबंधों को लेकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस ने लगभग 15 दिनों बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मारे गए युवक का नाम नयन कुमार सिंह है। वह पलामू के छतरपुर का रहने वाला था। बीते 22 जून से वह अचानक घर से लापता हो गया। घरवालों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नयन सिंह का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। सूचना के आधार पर पुलिस युवती के पाटन थाना अंतर्गत बरसैयता गांव पहुंची। पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है और वह छत्तीसगढ़ में रहती है पुलिस ने संदेह के आधार पर युवती के ससुराल जाकर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पुलिस के सामने वह टूट गई और इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। उसने बताया कि शादी के पहले नयन सिंह के साथ उसके संबंध थे। शादी के बाद भी वह उसे पुराने संबंधों के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई तो नयन उससे मिलने आ पहुंचा। 

उसने अपने दोनों भाइयों को इसकी जानकारी दी। फिर तीनों ने मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया और गला दबाकर हत्या के बाद शव को जंगल में दफना दिया पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH