ग्रामीणों ने दो बच्‍चों की मां के साथ तीन बच्‍चों के पिता की जबरजस्ती कराई शादी , जाने क्या है मामला

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ग्रामीणों ने दो बच्‍चों की मां के साथ तीन बच्‍चों के पिता की जबरजस्ती कराई शादी , जाने क्या है मामला
नवादा 07 जुलाई 2023 - बिहार के नवादा जिले में गांव वालों ने अवैध संबंधों के मामले में अजीब सा फैसला सुनाया है। जिले के नारदीगंज प्रखंड में ग्रामीणों ने दो बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता की जबरन शादी करा दी। पंचायत के मुखिया समेत पूरा गांव इस विवाह का साक्षी बना, और किसी ने आपत्ति नहीं जताई। खास बात ये है कि दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं और बिना किसी तलाक के, इन दोनों की दुबारा शादी करा दी गई।

मामला जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव का है। कहुआरा के रहने वाले अवधेश कुमार और उसकी पत्नी शर्मिला देवी की हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। अवधेश गुजरात में रहकर काम करता है। इस बीच मंगलवार को गांववालों ने शर्मिला के घर पहुंचे उसके प्रेमी विनय कुमार को पकड़ लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के नक्सेना जरहरिया गांव का रहने वाला है, जो तीन बच्चों का पिता है। उसकी जमकर पिटाई की गई और पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और उनकी मौजूदगी में दोनों को बॉन्ड बनाकर छोड़ दिया।

लेकिन गांववालों को इससे संतोष नहीं हुआ। अगले दिन बुधवार को ग्रामीणों ने पास के ही शिव मंदिर में प्रेमी विनय कुमार और प्रेमिका शर्मिला देवी की जबरन शादी करा दी। शादी के दौरान शर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था, लेकिन उसके आंसू पर किसी ने हमदर्दी नहीं दिखाई। इस शादी का गवाह बनने के लिए मुखिया दिनेश कुमार समेत गांव के ही नहीं आसपास के इलाके के लोग भी शामिल हुए। उधर शादी के बाद विनय कुमार अपनी प्रेमिका को लेकर अपने गांव जरहहिया नहीं गया, बल्कि दोनों कहीं और चले गये।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH