छत्तीसगढ़ - नहाते वक्त नदी में डूबने से इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत , चार घंटे बाद बरामद हुई लाश

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नहाते वक्त नदी में डूबने से इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत , चार घंटे बाद बरामद हुई लाश
दुर्ग 05 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिवनाथ नदी में महमरा एनीकट के पास मंगलवार को दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय दोनों नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान ही एक युवक गहरे में चला गया। उसे बचाने के फेर में दूसरा युवक भी डूब गया। उनके साथ गए दोस्तों ने मदद की पुकार लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों की तलाश शुरू की।

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों छात्रों का शव निकाला जा सका। मृतक में हर्षित सुपेला एवं सुनील साहू महासमुंद का निवासी था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों इंजीनियरिंग कालेज के छात्र थे। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप सोरी ने बताया के मंगलवार की दोपहर पौने तीन बजे के करीब आठ युवक शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट आए थे। इस दौरान वे नहाने के लिए एनीकट में उतरे। बताया जाता है कि सुपेला शांति नगर निवासी हर्षित भारशंकर पिता सुनील कुमार भारशंकर (21) का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

उसने बचाव के लिए पुकार लगाई। इसका दोस्त सुनील साहू उसे बचाने के लिए आगे गया परंतु वह भी असंतुलित हो गया और गहरे पानी में चला गया। सुनील पिता संतोष साहू महासमुंद श्रीराम कालोनी का निवासी था। बारिश की वजह से एनीकट में पानी लबालब है।

घटना के समय दोनों युवकों के दोस्ताें ने आसपास मौजूद लोगों को पुकारा। एनीकट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव को बरामद किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH