राज्य के सहकारिता मंत्री की हत्या के लिए 11 करोड़ का इनाम ?? , पुलिस से लगाई जान बचाने की गुहार

बिहार , 05-07-2023 6:32:11 AM
Anil Tamboli
राज्य के सहकारिता मंत्री की हत्या के लिए 11 करोड़ का इनाम ?? , पुलिस से लगाई जान बचाने की गुहार
गया 05 जुलाई 2023 - बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव ने पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई है। उनका दावा है कि उनको जान से मारने की धमकी मिली है। बेलागंज से RJD के विधायक हैं सुरेंद्र यादव। लालू परिवार के करीबियों में शुमार हैं। वैसे, सुरेंद्र यादव की सुरक्षा में बिहार सरकार के तरफ से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद वो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, मंत्री सुरेंद्र यादव ने गया SSP को पत्र लिख कर अपनी जान का खतरा बताया है।

बिहार के सहकारिता मंत्री और बेलागंज से RJD विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गया SSP को पत्र भेज कर अपनी हत्या की आशंका जताई है। मंत्री के जान की खतरा की सूचना पर गया पुलिस महकमा हरकत में आया। SSP ने इसे काफी गंभीरता से लिया। नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई।

मंत्री सुरेंद्र यादव गया SSP को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर का जिक्र है। उन्होंने कहा कि उनकी (सुरेंद्र यादव) हत्या के लिए उकसाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है। जिससे उनको अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। एहतियातन पुलिस सुरक्षा को दुरुस्त किया जाए।

दरअसल, क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव को अपराधी बताया है। उन्होंने सार्वजनिक घोषणा की है कि जो व्यक्ति इस काम को अंजाम देगा, उसे 11 करोड़ रुपए इनाम में दिए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH