बालासोर ट्रेन हादसे की जाँच रिपोर्ट आई सामने , इस वजह से हुआ था सबसे बड़ा रेल हादसा

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बालासोर ट्रेन हादसे की जाँच रिपोर्ट आई सामने , इस वजह से हुआ था सबसे बड़ा रेल हादसा
नई दिल्ली 04 जुलाई 2023 - ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जांच रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी है. रिपोर्ट में 'मानवीय चूक' और कोरोमॉडल एक्सप्रेस को 'गलत सिग्नल' दिए जाने की बात कही गई है. हालांकि, रिपोर्ट में बाकी जानकारी गुप्त रखी गई है. बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड अब CBI जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

दरअसल, बालासोर में बहानगा बाजार स्टेशन के पास 02 जून को ट्रिपल हादसा हुआ था. यहां चेन्नई से हावड़ा जा रही 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. इसके बाद कोरोमंडल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे. ये डिब्बे पास वाली लाइन से गुजर रही यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गए थे. इस हादसे में 290 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 1100 लोग जख्मी हुए थे।

रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने हादसे के बाद इंटरलॉकिंग सिस्टम में छेड़छाड़ की आशंका जताई थी. इसके बाद मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी. CBI की रिपोर्ट आने के बाद ही रेलवे बोर्ड इस मामले में आगे कोई कदम उठाएगा।

रेलवे सुरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे के लिए सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन विभाग में कई स्तरों पर खामियां जिम्मेदार थीं. LC94 पर रिपेयर वर्क किया गया था. शाम 4.20 पर कनेक्शन काटा गया था, इसके बाद इसे उसी दिन 16:50 पर जोड़ दिया गया था. जबकि सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन विभाग के कर्मचारी कनेक्शन होने के बावजूद सर्किट पर काम कर रहे थे।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, ये ट्रेन हादसा नॉर्थ सिग्नल गूमटी पर किए गए सिग्नलिंग-सर्किट-अल्टरेशन में हुई खामियां और स्टेशन के गेट नंबर 94 पर लेवल क्रॉसिंग के लिए इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर के प्रतिस्थापन से संबंधित सिग्नलिंग कार्य की वजह से हुआ. इन गलतियों के चलते ट्रेन नंबर 12841 को गलत सिग्नल मिला, जिससे ट्रेन को ग्रीन सिग्नल मिला और ट्रेन अप मेन लाइन से लूप लाइन में आ गई और वहां खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH