छत्तीसगढ़ - खेत मे विवाहिता की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
बलौदा बाजार , 04-07-2023 7:29:00 PM
बलौदाबाजार 04 जुलाई 2023 - बलौदाबाजार जिले में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की लाश मिलने से सनसनी मच गई है खेत मे महिला की लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस और तहसीलदार मौके पर पँहुच कर जाँच में जुट गए है , मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 26 वर्षिय तान्या डहरिया है। वह ग्राम रसौटा की निवासी थी फिलहाल पुलिस शव पंचनामा कर मृतका के पति से पूछताछ कर रही हैं। यह हत्या है या आत्महत्या ये अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।















