छत्तीसगढ़ - कैप्सूल वाहन ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला , पिता और पुत्र की मौत , लोगो ने किया चक्काजाम

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कैप्सूल वाहन ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला , पिता और पुत्र की मौत , लोगो ने किया चक्काजाम
दुर्ग 03 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग के पाटन ब्लाक के मोतीपुर में रविवार रात को एक कैप्सूल वाहन हाईवा की चपेट में आने से बाइक चालक पिता और उसके पुत्र की मौत हो गई है। वहीं पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिनका प्राथमिक उपचार झीट अस्पताल में कर रायपुर रेफर कर दिया गया है। इधर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत की खबर लगते ही मोतीपुर के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। 

सड़क जाम करने वालों के साथ शासन-प्रशासन की चर्चा कई बार हुई लेकिन हर बार विफल हो गया। इसके बाद मोतीपुर में चक्काजाम कर रहे लोगों ने अचानक शाम को हाईवा एवं पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। इसके बाद हाईवा को घटनास्थल से हटाया जा सका। फिलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वहीं घटना में जब पथराव किया गया, उस समय मौके पर एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि काफी रफ्तार से वाहन यहां पर चलते हैं। जिस पर अंकुश लगाने के लिए ब्रेकर की आवश्यकता है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भंठगाव (औरी) के रहने वाले राजेंद्र पिता पुन दास बारले 42 साल अपनी पत्नी लक्ष्मी बारले 38 साल, पुत्री केवरा बारले 16 साल और पुत्र प्रभात बारले 4 साल के साथ बाइक से पाटन जा रहे थे। मोतीपुर चौक के पास भिलाई 3 की दिशा से कैप्सूल हाइवा वाहन की चपेट में आ गया। 

इस घटना में राजेंद्र बारले और उसके पुत्र प्रभात बारले की मौके पर मौत हो गई। राजेंद्र बारले की पत्नी और उसकी बेटी केवरा पूरी तरह से घायल हो गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट ले जाया गया। जहां पर राजेंद्र और प्रभात बारले को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मां और बेटी को तत्काल प्राथमिक इलाज कर रायपुर रेफर किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH