छत्तीसगढ़ - मुक्तिधाम के पास मिली युवती की लाश की हुई शिनाख्त , हत्या के एंगल से जाँच में जुटी पुलिस

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मुक्तिधाम के पास मिली युवती की लाश की हुई शिनाख्त , हत्या के एंगल से जाँच में जुटी पुलिस
बलौदाबाजार 02 जुलाई 2023 - बलौदाबाजार में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गयी है। प्रथम दृष्टिया युवती की हत्या की गयी है। फारेंसिक टीम को युवती के सर पर जख्म के निशान मिले हैं। घटना पलारी थाना क्षेत्र के कोड़िया की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक 21-22 साल की युवती की लाश कोड़िया मुक्तिधाम में मिली है।

युवती की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर युवती की पहचान आसमा मनहरे के रूप में हुई है। युवती की हत्या क्यों की गयी, वहां शव लाकर फेंका गया या फिर हत्या उसी जगह पर की गयी? उन तमाम सवालों का जवाब पुलिस ढूंढ रही है। जानकारी के मुताबिक आधार कार्ड के आधार पर युवती आसमा मनहरे भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्रा तुरमा की रहने वाली है।

जींस और टी शर्ट में मिली युवती की लाश के पास ही एक बैग भी है, वहीं युवती के पैर में सैंडल भी है, इसका मतलब ये है कि युवती की हत्या कर वहां ठिकाना लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक युवती काले रंग की जींस और काली टी शर्ट पहनी है। शव के पास एक कपड़े का बैग भी मिला। युवती का शव गांव के मुक्तिधाम के पास छोटे से गड्ढे के पास पड़ा मिला। लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। मिले पते के आधार पर पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH