छत्तीसगढ़ - घरों के बाहर चिपकाए धमकी भरे पर्चा , दहशत में आये लोग , पुलिस जाँच में जुटी

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घरों के बाहर चिपकाए धमकी भरे पर्चा , दहशत में आये लोग , पुलिस जाँच में जुटी
अंबिकापुर 02 जुलाई 2023 - शहर के खैरबार रोड घुटरापारा में लोगों के घरों के दरवाजा में धमकी भरा हस्तलिखित पर्चा चस्पा करने से भय का माहौल है।घटना में असामाजिक तत्वों के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है। सभी पर्चा को एक ही प्रकार से लिखा गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार सुबह खैरबार रोड घुटरापारा में जब लोग सोकर उठे तो देखा कि उनके घरों के दरवाजे में एक हस्तलिखित पर्चा चस्पा है। इसमें हैलो ..मैं जेड - ए ..हमसे अब आप लोगों को कौन बचाएगा लिखा हुआ था। इसमें कुछ शब्द अंग्रेजी में लिखे हुए थे। बाद में पता चला कि कई घरों के दरवाजे में यह हस्तलिखित पोस्टर चस्पा है। इसमें दो रुपये का सिक्का भी चिपकाया गया था।

इसमें असामाजिक तत्वों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस पर्चे के मिलने के बाद घरवालों में भय है। जब से लोग पर्चा देखे हैं क्षेत्र में डर का माहौल निर्मित हो गया है।भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो इसे देखते हुए कांग्रेस नेता इश्तियाक बउवा खान के साथ ग्रामीणों ने कोतवाली थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई गई है।

पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच तथा इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। शहर में अपने तरह का यह पहला मामला है जिसमें लोगों के घरों के दरवाजे में हस्तलिखित पर्चा चस्पा कर धमकी दिया गया है। मोहल्ले के राजेश प्रसाद गुप्ता, आर्यन वर्मा , मोसाहेब अंसारी, समसेर ने बताया कि जांच के बाद पुलिस को सच्चाई सामने लाना चाहिए ताकि भय का माहौल दूर हो सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH