छत्तीसगढ़ - प्रेमिका से ब्रेकअप का गम बर्दाश्त नही कर पाया युवक , फाँसी लगा कर दे दी जान

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका से ब्रेकअप का गम बर्दाश्त नही कर पाया युवक , फाँसी लगा कर दे दी जान
दुर्ग 29 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रेमिका के वियोग में दुखी 22 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम बंटी यादव निवासी आमापारा दुर्ग बताया गया है। घटना 28 जून की रात की है। परिजनों को इसकी जानकारी 29 जून गुरुवार की सुबह हुई। इस घटना के बाद से मृतक युवक का परिवार सदमे में है। दरअसल बंटी यादव घर का इकलौता चिराग था।

पुलिस के मुताबिक मृतक बंटी यादव मेडिकल स्टोर में काम करता था। पिता टेंट हाउस में काम करते हैं। बंटी घर का इकलौता था। बताया जा रहा है कि उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग था, पर बीते कुछ दिनों पहले उसका ब्रेकअप हो गया था। दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। इस बात से बंटी उदास रहने लगा था। 25 जून को वह अपनी मां को लेकर विवाह समारोह में शामिल होने नागपुर गया था। मां को नागपुर में छोड़कर वह 26 जून को वापस आ गया। उसके बाद से वह काम पर नहीं गया।

घर में अपने पिता से भी ठीक से बात नहीं कर रहा था। परिजनों के हवाले से मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि 28 जून की रात बंटी के पिता टेंट के काम से बाहर गए हुए थे। बंटी घर पर अकेला था। 29 जून की सुबह जब वह वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब बेटे ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता न पुलिस को इसकी सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, तो बंटी अपने कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। मेडिकल स्टोर के संचालक ने भी बताया कि 26 जून के बाद से बंटी फोन नहीं उठा रहा था। बहरहाल मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH