छत्तीसगढ़ - ED अधिकारी बन कर कारोबारी से 02 करोड़ की लूट , पुलिस नाकेबंदी कर तलाश में जुटी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ED अधिकारी बन कर कारोबारी से 02 करोड़ की लूट , पुलिस नाकेबंदी कर तलाश में जुटी
दुर्ग 29 जून 2023 - ED अफसर बताकर कारोबारी से 2 करोड़ की लूट हुई है। घटना दुर्ग की बतायी जा रही है, जहां कारोबारी विनित गुप्ता से दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। सिर्फ 2 मिनट के भीतर लूट की ये पूरी वारदात हुई है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कारोबारी के दफ्तर में पांच लोग आते दिखते हैं और फिर 2 मिनट के भीतर 2 करोड़ रुपये अलग-अलग बैग में भरकर ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में जांच में जुटी है।

NW न्यूज से बातचीत करते हुए SP शलभ सिन्हा ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि…

घटना की जानकारी के बाद मोहननगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनायी गयी है, अपराधियों की तलाश की जा रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस की टीमें लगी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक राइस मिलर्स के गैंग के ही एक व्यक्ति ने किसी बिजनेस का डील किया था, जिसे लेकर कारोबारी ने 2 करोड़ रूपये बैंक से निकलवाये थे। उसी दौरान लूटेरे गैंग को इसकी सूचना दे दी गयी और फिर एक ब्लैक रंग की स्कार्पियो में 5 लोग पहुंचे और फिर कारोबारी को स्कार्पियो में बैठाया और निकाली गयी रकम साथ लेकर भाग निकले।

राजनांदगांव ले जाकर कारोबारी को बीच रास्ते गाड़ी से उन बदमाशों ने फेंक दिया और फिर महाराष्ट्र की तरफ भाग निकले। CCTV में बदमाओं के आने-जाने का वीडियो कैद हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले भी रायपुर पुलिस ने अमरावती महाराष्ट्र के ऐसे ही गैंग के लोगों को पकड़ा था, जिन्होंने रायपुर के चार अफसरों को अपना शिकार बनाया था। उनमें से प्रदूषण विभाग के 2 अफसरों से इन शातिरों ने 10.60 लाख रुपये वसूल भी लिये थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH