छत्तीसगढ़ - निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत , परिजनों ने हॉस्पिटल में किया तोड़फोड़

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत , परिजनों ने हॉस्पिटल में किया तोड़फोड़
कांकेर 28 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के कांकेर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहां मौत के बाद मृतक महिला के परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इतना ही नहीं परिजनों ने अस्पताल परिसर जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ भी कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि शहर में एमजी वार्ड के रहने वाली महिला नरगिस बानो 24 वर्ष को मंगलवार की शाम 5 बजे प्रसव के लिए शहर के सिद्धान्त हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां देर रात करीब 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डाक्टर अरविंद वनकर को बुलाया गया और कुछ देर में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही महिला की तबियत बिगड़ने लगी और महिला की मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली उन्होंने हंगामा कर दिया और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की साथ ही डॉक्टर के साथ भी परिजनों की झूमाझटकी हुई।

मामले की सूचना तुरंत अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को किसी तरह शांत करवाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल जांच टीम गठित कर दी है। जिला चिकित्सा अधिकारी अविनाश खरे ने बताया कि जांच टीम अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी और यदि किसी तरह की लापरवाही होने की बात स्पष्ट होती है तो दोषियों पर जरूर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH