माँ ने प्रेमी के साथ मिल कर किया अपने बच्चे का किडनैप फिर पति से मांगी 30 लाख की फिरौती ,,

उत्तर प्रदेश , 19-08-2020 5:51:44 PM
Anil Tamboli
माँ ने प्रेमी के साथ मिल कर किया अपने बच्चे का किडनैप फिर पति से मांगी 30 लाख की फिरौती ,,
मुरादाबाद 19 अगस्त 2020 - उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद मझौला क्षेत्र में 07 अगस्त को 30 लाख की फ़िरौती की वसूली के लिए हुए 05 साल के बच्चे के अपहरण  मामले का पूरा खुलासा पुलिस कर दिया है. इस पूरी कहना की मास्टमाइंड कोई और नहीं बल्कि बच्चे की मां ही निकली. पुलिस के मुताबिक, मां ने ख़ुद ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 5 साल के बेटे ध्रुव का पहले अपहरण करवाया. फिर पति से 30 लाख की फिरौती मांग डाली. एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपी मां को उसके प्रेमी के साथ मीडिया के सामने लाकर ध्रुव अपहरण कांड का ख़ुलासा किया है.

पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी महिला ने बेटे के अपहरण के बाद पूरा ड्रामा करते हुए बयान दिया था. पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 7 अगस्त को मुरादाबाद के मझौला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने ये सूचना दी कि उनके 5 साल के बेटे ध्रुव का अपहरण हो गया है. अपहरण करने वाले ने इंटरनेट कॉल कर उनसे 30 लाख की फिरौती भी मांगी है. ध्रुव की मां ने बच्चे की जान की दुहाई देते हुए मामले को उजागर न करने की मांग भी मीडिया से की थी, लेकिन अगले ही दिन 8 अगस्त को अपहरण किया गया बच्चा ध्रुव गाजियाबाद के कौशाम्बी बस अड्डे पर बरामद हो गया था।

मुरादाबाद में मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मीडिया के सामने बच्चे की मां और उसके प्रेमी अशफाक को पेश करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया. मां ने खुद कबूल किया कि अशफाक से उसकी जान पहचान सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक पर हुई थी. अशफ़ाक तेलंगाना के रहने वाला है. दो साल से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे के अपहरण के बदले मिलने वाले फ़िरौती के तीस लाख रुपए से तेलंगाना जाकर एक जिम खोलने और शादी करके वहीं बस जाने की प्लानिंग की थी.

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, आरोपी अशफाक मूल रूप से तेलंगाना का ही रहने वाला है. वह लगातार इस महिला के सम्पर्क में था. वो ही 07 अगस्त को गाड़ी लेकर मुरादाबाद आया था. अपहरण के बाद अशफ़ाक़ ध्रुव को लेकर गाजियाबाद गया था. पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा किया है. अशफाक जब मुरादाबाद आता मां अपने बेटे का साथ उससे मिलने जाती थी ताकि अपहरण के वक्त बच्चा शोर न मचाए. परिचित होने की वजह से बच्चा आसानी से अशफाक के साथ चला गया था।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH