छत्तीसगढ़ - शाला प्रवेशोत्सव के दिन ही स्कूल में हादसा , 12 बच्चे हुए घायल , मचा हड़कंप

कांकेर , 27-06-2023 2:49:59 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शाला प्रवेशोत्सव के दिन ही स्कूल में हादसा , 12 बच्चे हुए घायल , मचा हड़कंप
कांकेर 26 जून 2023 -  मधुमाक्खियों के काटने से प्राथमिक शाला के 12 बच्चे घायल हो गए है। विकासखंड अंतर्गत ग्राम करमोती के शासकीय जनपद स्कूल में यह मामला घटित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन दोपहर को शार्ट रिसेस में बच्चे स्कूल प्रांगण में खेल रहे थे। तभी मधुमाक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि स्कूल भवन के छज्जे में ही मधुमाक्खियों का छत्ता मौजूद था। किसी कारण से मधुमाक्खियों भड़क गईं और बच्चों पर हमला कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों ने बच्चों को तुरंत 108 के माध्यम से भानुप्रतापपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी बच्चों का इलाज किया गया। 

डाक्टरों का कहना है कि खतरे की कोई बात नहीं है। सभी बच्चे सुरक्षित व स्वस्थ्य हैं। शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी एस.एस. कैमरे ने कहा कि खेल-खेल में किसी बच्चे ने ही शहद के छत्ते से छेड़खानी कर दी थी। जिसकी वजह से मधुमक्खियां भड़क गई और हमला कर दिया। फिलहाल सारे बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है।

मधुमाक्खियों के हमले में घायल बच्चों में तनिष्क पिता ईश्वर सात वर्ष, गुलशन पिता जितेंद्र सात वर्ष, दुजेश्वरी पिता सचेन्द्र सात वर्ष, हरिना पिता पवन नौ वर्ष, अक्षर पिता दुर्गेश नौ वर्ष, देवेंद्र पिता राजकुमार 10 वर्ष, दिव्यांशी पिता भगवान सिंह नौ वर्ष, रागिनी पिता ईश्वर नौ वर्ष, अर्चना पिता परदेशी 10 वर्ष, साधना पिता सरोज कुमार 11 वर्ष, विवेक निषाद पिता सुरुज 11 वर्ष तथा आकांशा पिता मन्नुराम 10 वर्ष शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH