छत्तीसगढ़ - मिट्टीतेल तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा , लूटने के लिए बर्तन लेकर दौड़ पड़े लोग

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मिट्टीतेल तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा , लूटने के लिए बर्तन लेकर दौड़ पड़े लोग
दुर्ग 25 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नयापारा में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, नयापारा में केजू राइस मिल के सामने एक केरोसिन से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई वो केरोसिन तेल लूटने के लिए टूट पड़े। मौके पर भीड़ जमा हो गई। हर कोई टैंकर की तरफ भाग रहा था। हर हाथ में बाल्‍टी और डिबा और केरोसिल तेल लूटने की जल्दबाजी साफ दिखाई दे रही थी।

जानकारी के अनुसार दुर्ग के नयापारा में केजू राइस मिल के सामने एक केरोसिन से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही आसपास के लोग केरोसिन लूटने से लिए उमड़ पड़े। केरोसिन के सभी ब्लाक ऊपर से बंद थी लेकिन, केरोसिन रिसते हुए बाहर बह रहा था। लोग बाल्टी और डिब्बा लगाकर उसे ही भरने लगे। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लेने के कारण कोई गंभीर घटना नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार नयापारा दुर्ग के केजू राइस मिल के पास ये घटना हुई थी। टैंकर से पलटने के बाद उसमें से केरोसिन का रिसाव होने लगा। आसपास के लोग केरोसिन लूटने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। परिवहन कर्ता को इसकी जानकारी मिली तो उसने भी पूरी टीम को मौके पर भेजा।

पलटी हुए टैंकर से सावधानीपूर्वक केरोसिन को खाली कर दूसरे टैंकर में भरा गया और उसे वहां से रवाना किया। इसके बाद खाली टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। टैंकर से पलटने से सड़क पर भी केरोसिन बह गया था। जिसे मिट्टी डालकर पहले सुखाया गया और फिर उस जगह को अच्छे से साफ किया गया। ताकि उसके चलते कोई और घटना न हो।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH