एक नामी होटल में चल रहा था देह ब्यापार का कारोबार , पुलिस ने छापा मार कर किया ,,

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक नामी होटल में चल रहा था देह ब्यापार का कारोबार , पुलिस ने छापा मार कर किया ,,
छपरा 18 अगस्त 2020 - कोरोना के संक्रमण के बीच भी सेक्स रैकेट का गोरखधंधा बिहार में जारी है.लॉकडाउन की वजह से होटल का कारोबार ठप्प है, ऐसे में होटलों में सेक्स रैकेट का कारोबार शुरू हो गया है.छपरा जिले के भगवान  बाज़ार के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर होटलों में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया है. पुलिस की टीम ने सोमवार की छापेमारी में राजपूत होटल से 5 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा है. पकड़े गए जोड़ों में कम उम्र की किशोर-किशोरियों के साथ नौजवान और शादीशुदा महिला-पुरुष भी शामिल हैं।

भगवान बाजार थाना पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि स्टेशन के आसपास के होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. इस सूचना के बाद पुलिस ने दलबल के साथ भगवान बाजार चौक पर स्थित राजपूत होटल में छापेमारी की इस दौरान अलग-अलग कमरों से इन जोड़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.लोगों के मुताबिक दो साल पहले भी इसी राजपूत होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था और इस मामले में होटल को सील किया गया था. होटल को पिछले साल ही खोला गया था.

छपरा के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के मुताबिक गुप्‍त सूचना मिली थी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है जिसके बाद छापेमारी की गई और पांच जोड़ों काे गिरफ्तार किया गया.फिलहाल होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है साथ ही मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि होटल के मैनेजर और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी. यह पता लगाया जाएगा कि इस होटल में यह धंधा कब से चल रहा था. वैसे कई और होटलों में पुलिस को जिस्मफरोशी के धंधे की सूचना मिली है।
एक नामी होटल में चल रहा था देह ब्यापार का कारोबार , पुलिस ने छापा मार कर किया ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH