गर्ल फ्रेंड ने नखरे उठाने और उसकी शौख पूरा करने की चाहत ने ब्वाय फ्रेंड को बना दिया ,,

उत्तर प्रदेश , 18-08-2020 10:45:42 PM
Anil Tamboli
गर्ल फ्रेंड ने नखरे उठाने और उसकी शौख पूरा करने की चाहत ने ब्वाय फ्रेंड को बना दिया ,,
गाजियाबाद 18 अगस्त 2020 - उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पिज्जा की दुकान में की गई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस को जांच में पता चला है कि गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए पिज्जा बनाने वाले शख्स ने ही लूट की वारदात कराई थी.

दरअसल, 16 अगस्त को गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में रात 1 बजे पिज्जा की दुकान में 4 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के दम पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने 17 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी और जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिससे सुराग मिला. इसके बाद पुलिस ने 2 आरोपियों मनीष और मोहित को गिरफ्तार किया.

आरोपी मनीष ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वो 1 साल से पिज्जा शॉप में पिज्जा बनाने का काम करता था. प्लान के तहत किसी को शक न हो इसलिए उसने 16 अगस्त को दोपहर में उसने छुट्टी ली. उसके बाद देर रात मनीष ने रेकी की. मनीष ने अपने साथी मोहित और उसके साथ मौजूद 2 और साथियों के साथ रात 1 बजे दुकान में हथियार के दम पर डरा धमका कर 35 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए.

इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी दुकान से आराम से फरार हो गए. हालांकि घटना तुरंत प्रकाश में आ गई क्योंकि इंदिरापुरम के खास इलाके में इसे अंजाम दिया गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मनीष को धर दबोचा. पूछताछ में मनीष ने बताया कि वो बुलंदशहर का रहने वाला है. उसे पिज्जा बनाने से ज्यादा पैसे नहीं मिल पा रहे थे. उसकी गर्लफ्रेंड भी थी जिसका शौक पूरा नहीं कर पा रहा था. इसके बाद अपने दोस्तों को भी इसने लालच दिया कि लूट से काफी पैसे मिलेंगे. लिहाजा लूट का प्लान बना और घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में मनीष के 2 सहयोगी धीरज और रोहित की तलाश की जा रही है।
गर्ल फ्रेंड ने नखरे उठाने और उसकी शौख पूरा करने की चाहत ने ब्वाय फ्रेंड को बना दिया ,,

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH